किया कराया उतारने का अत्यंत शक्तिशाली मंत्र

किया कराया उतारने का अत्यंत शक्तिशाली मंत्र

किया कराया उतारने का अत्यंत शक्तिशाली मंत्र की साधना आज की चर्चा का विषय है। कभी कभी जन साधारण को बहुत सारी मुसीबतों का सामना करना पड़ सकता है। ये परेशानिया किसी भी रूप में मनुष्य को परेशान करने आ सकती है। इन परेशानियों में बहुत सी परेशानियां ऐसी है जो हमारे कर्मों का फल है लेकिन कुछ समस्याएं ऐसी है जो किसी के द्वारा भी भेजी हो सकती है जैसे किसी ने किया कराया हो। किसी भी दूसरे मनुष्य का किया कराया भी हमे परेशान कर सकता है जो हर तरह से मनुष्य को परेशान कर सकती है। किया कराया से होने वाली परेशानी आर्थिक, व्यक्तिगत या मानसिक किसी भी तरह से हो सकती है लेकिन आपको घबराने की जरूरत है । अधर्म पर धर्म की हमेशा से जीत होती आई है इतिहास में यह बार बार दोहराई गयी है। भगवान श्री गोरख नाथ जी के शाबर से आपको इस तरह की किसी भी समस्या से निदान मिल सकता है।

यह मंत्र शत्रु द्वारा बड़ी बड़ी तंत्र क्रिया और नकारात्मक उर्जाओं से आपका बचाव करेगा। अगर कोई सड़कछाप तांत्रिक हराम के पैसे खा कर तुम पर कोई शक्ति भेजता है तो वह भी बंध जायेगी। यहाँ तक की माँ काली , भैरवजी का प्रयोग डालेगा तो वह भी निष्क्रिय हो जाएगा। शोर्टकट में यह करने से कोई भी प्रयोग तुम पर या घरवालों पर काम नहीं करेगा।

गोरख नाथ का किया कराया उतरने का मंत्र


मंत्र :
ॐ आदेश गुरुजी को आदेश
कीलूं कीलूं ,जादु जंत्र मंत्र कीलूं,हर किस्म का तंत्र कीलूं, राजा कीलूं रानी कीलूं, दुष्ट पापी की वाणी कीलूं,
भूत कीलूं प्रेत कीलूं, यक्ष पिशाच ब्रह्म दैत्य कीलूं,
बूंजा (बावन) वीर कीलूं, चौसठ योगिनी कीलूं,
अस्सी मसान नब्बे भैरू कीलूं, दुष्ट की भेजी काली कीलूं, वैताल और वैताली कीलूं, गदा कीलूं गन्देला कीलूं,
चौदह नाहरसिंह सोलह सीडूं कीलूं,
हिन्दू का मंत्र मुस्लमान की कलाम कीलूं,
जादु जंत्र मंत्र तंत्र सर्व कीलूं,
कीलूं चण्डी माई की शक्ति से, भक्त हनुमान की भक्ति से, शिवशंकर के जप से, माता पार्वती के सत् से,
पृथ्वी की शक्ति सुमेरू की कील,
कृष्ण की निति नारद की दलील,
मेरा कीला पत्थर कीले, ना पत्थर फूटे न मेरा कील छूटे,
शब्द सांचा पिण्ड कांचा, चले मंत्र ईश्वर महादेव की वाचा फुरे।

श्री स्वर्णाकर्षण भैरव पूजनम्

इस शाबर मंत्र को २ तरह से सिद्धि किया जा सकता है। जलती होली से थोड़ी दूर आसन लगा कर संस्कारित रूद्राक्ष या काले हकीक की 3 माला जाप।
या आम दिनों में शनि, रवि, मंगल वार से शुरू कर कुल 33 माला। चाहे 1 दिन में करो या 33 दिन में। वैसे 11 माला पूरी करके भी प्रयोग में जा सकते हैं। काला आसन काले वस्त्र। उत्तर दिशा। सरसों दिपक 4 अगरबत्ती। रात 10 बजे से।
प्रयोग :-
1) घर के लिए – मंत्र जापते हुए छुरी या कील से घर के चारों कोनों में लकीर बनाते जाए। छुरी या कील को बीच में एक बार भी जमीन से न उठाए। घर में नकारात्मक उर्जा हुई तो आवाज़ आ सकती है पर बिना डरे लकीर खिंचते जाए। घर के बाहर भी चारों और लकीर खींच कर
2) उतारा करना है तो निम्बू के चार फडके करके उसमें साबूत काले उड़द और सिंदूर भर कर 7 बार करें। फिर दूर फेंक दें। अगरबत्ती से भी 7 बार उतारा कर सकते हैं।
3) मौली धागे को 7 गांठ मारते हुए मंत्र से अभिमंत्रित कर पहना दें।
4) अभिमंत्रित जल भी काम में ले सकते हैं ।

नवरात्रों के रूप में पूजी जाने वाली नव दुर्गा के बारे में विशेष जानकारी

यह मंत्र किया कराया उतरने में अत्यंत लाभकारी है। हम किसी भी साधना को सिर्फ ज्ञान उपार्जन के उद्देश्य से ही पोर्टल पर प्रस्तुत करते है। अपनी तरफ से हम अपनी व्यक्तिगत सोच को अलग पाते है। किसी भी प्रकार की साधना के लिए उपयुक्त गुरु को धारण करें तथा उसके परामर्शनुसार ही सिद्धि या साधना को पूर्ण करने का प्रयास करें। साधना से होने वाले किसी भी परिणाम के लिए हम उत्तरदायी नहीं है ।